फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान से सवा लाख रुपये की साड़ियां चोरी

Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के नदरई गेट बाजार क्षेत्र में चोरों ने कपड़े की दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लगभग सवा लाख रुपये मूल्य की साड़ियां चोरी कर ले गए। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नदरई गेट बारहद्वारी क्षेत्र में नवरंग वस्त्रालय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात के समय दुकान के शटर को कटर से काटकर दुकान में रखी गुल्लक से लगभग दो हजार रुपये की नकदी और करीब सवा लाख रुपये कीमत की साड़ियां चोरी कर लीं। सुबह दुकान स्वामी शटर कटा देखकर हक्के-बक्के रह गए। जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार व व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी व सीओ विजय राणा भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कारोबारी राजीव माहेश्वरी ने बताया कि चोर लगभग सवा लाख रुपये मूल्य की साड़ी व दुकान में रखी दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें