फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलाव के सहारे बैठी महिला की साड़ी में लगी आग, झुलसी, रेफर

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अशोक नगर बस्ती में अपने घर में अलाव ताप रही महिला रविवार सुबह के समय साड़ी में आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जली अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि रविवार सुबह सर्वेश कुमारी (45) पत्नी नाहर सिंह अधिक ठंड होने के कारण घर में अलाव जलाकर ताप रहीं थीं। इसी दौरान अलाव से उनकी साड़ी में आग पकड़ ली। जब तब महिला को साड़ी में आग पकड़ने की जानकारी हुई और वह बचाव का प्रयास करतीं, आग से वह झुलस गई थी। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन किसी तरह से महिला की साड़ी में लगी आग को बुझाया। पति नाहर सिंह व अन्य परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान महिला के पैर और पेट का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें