फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ दंपति सुसाइड मामला : सुसाइड नोट में मां बाप को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। शाहगंज की रामस्वरूप कॉलोनी में गोपाल वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया के आत्महत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में गोपाल वर्मा के पिता ओमप्रकाश और मां गुड़िया को नामजद किया गया है। प्रिया के पिता योगेंद्र ने सास ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें गोपाल ने अपने मां-बाप को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रामस्वरूप कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश वर्मा के बेटे गोपाल ( 22 ) की शादी 18 जनवरी को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी प्रिया (21) पुत्री योगेंद्र के साथ हुई थी। दोनों ने मंगलवार को घर के प्रथम तल पर कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ओमप्रकाश और उनकी पत्नी गुड़िया को पकड़ लिया था। मंगलवार शाम को प्रिया के परिजन आ गए। पिता योगेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी में काफी कुछ खर्च किया था। इसके बावजूद सास-ससुर दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस कारण ही प्रिया और गोपाल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर से एक कागज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद किया। गोपाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे घरवाले पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसलिए मैं और मेरी पत्नी सुसाइड कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रिया के पिता योगेंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ओमप्रकाश और गुड़िया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें