अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पुलिस और प्रशासन सख्त है। मथुरा शहर को आठ सेक्टरों में बांटते हुए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर आने-वालों पर नजर रखी जा रही है। सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट नंबर एक से जिला प्रयागराज से आए ब्रह्म ऋषि आश्रम ट्रस्ट संत समागम संत रक्षा संगठन के संत स्वामी तारकेशरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वे पुलिस अधिकारियों को समझाते नजर आए, लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
वहीं झांसी से गौ रक्षा वाहिनी के प्रशांत सिंह ठाकुर भी अपने साथियों के साथ श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचे। उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा जन्म स्थान पूजा के लिए जाते समय भूतेश्वर पर गिरफ्तार कर लिया गया।