फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात सितंबर को होगी संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

Tue, 27 Aug 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सात सितंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित केंद्र को बदल दिया गया है। मद्दयांदर्ष गुरुकुल नगला कटीला मे प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढाने के लिए प्रदेश के भाषा विभाग ने संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता में संस्कृत माध्यमिक, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मंडल स्तर पर तथा मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पहले सार्वजनिक इंटर कॉलेज बाबूपुर खुशकरी में प्रतियोगिता के लिए केंद्र बनाया गया था। इसके स्थान पर यह प्रतियोगिता मद्दयांदर्ष गुरुकुल नगला कटीला को केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन






संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रतियोगिता का केंद्र बदला गया है। - पीके मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें