आगरा। सफायर लायंस क्लब प्रयास की ओर से रविवार को प्रयास ऑन व्हील्स कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली से लोगों को तेज रफ्तार नहीं, बल्कि संयमित और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया गया। नुनिहाई स्थित अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से रैली को लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता और संजीव मित्तल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक और रैली संयोजक तनुजा मांगलिक ने कहा कि जिम्मेदार ड्राइविंग को हर नागरिक का कर्तव्य बताया। रैली का समापन फतेहाबाद रोड पर हुआ। प्रतिभागियों ने 52 किमी का सफर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की नियंत्रित गति से पूरा किया। 50 कारों ने भाग लिया। प्रथम स्थान संजीव चंद्रा टीम, द्वितीय मनीष बंसल टीम और तृतीय स्थान दीपक अग्रवाल टीम को मिला।