आगरा। वाल्मीकि जयंती से पहले नगर निगम के ठेका और संविदा सफाई कर्मचारियों को एरियर मिल जाएगा। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर बाबू चंचल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को पत्र सौंपकर एरियर के भुगतान की मांग की। चंचल ने संविदा व ठेका सफाई कर्मचारियों को बोनस दिलाने की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी संबोधित किया है। नगर आयुक्त ने उन्हें वाल्मीकि जयंती से पहले ही एरियर का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मनीष कुमार चौहान, सनी चौहान और लाखन सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।