आगरा। थाना न्यू आगरा के मुगल रोड पर सफाई कार्य कर रहे लश्करपुर वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि बुधवार को सुबह काम करने के दौरान रोड पर बाइक और साइकिल रिपेयरिंग करने वाले छोटू, मनोज, अजीत और प्रेमपाल नाम के सगे भाइयों ने उनसे अभद्रता की। विरोध पर उन्हें जमकर पीटा। उनके सिर और मुंह पर चोट आई हैं। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।