आगरा। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 13 से 15 जनवरी तक 39वीं सब जूनियर क्योरुगी व 14वीं सब जूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होनी है। आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में संदीप कुमार को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में ऑल सेंट स्कूल, कहरई शमसाबाद रोड में ताइक्वांडो कोच हैं। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, त्रिलोक सिंह राणा, युवराज सिंह राणा, योगेश उपाध्याय, आनंद सिंह ने खुशी जाहिर की है।