फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह दुकानों से लिए मिठाई के नमूने

Thu, 15 Aug 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने मिलावट रोकने के लिए छह मिठाई विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने दरियावगंज स्थित राजवीर सिंह के मिष्ठान निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वहां छैना निर्माण का नमूना लिया। अलीगंज रोड स्थित कलकत्ता बंगाली मिष्ठान विक्रेता की दुकान से बूंदी के लड्डू, दीपक के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना, विपिन के प्रतिष्ठान से घेवर का नमूना लिया। गंजडुंडवारा स्थित सोलंकी स्वीट्स से खोया व सोराेंजी स्थित रामलाल की दुकान से बूंदी का नमूना लिया। विभाग की कार्रवाई से खलबली मच गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार व ओमवीर सिंह मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूना राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट प्राप्त होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें