किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी होगी। इसका गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल हस्तांतरण करेंगे। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के 2.93 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी सहित सभी विकासखंड, ग्राम पंचायत और मंडियों में प्रसारण होगा।