आगरा। दुबई (यूएई) में आयोजित 13वीं फुजैरा कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के संभव शर्मा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी शामिल हुए। संभव के अलावा प्रखर गुप्ता, सौम्या तोमर एवं अभय कटारा ने भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कड़े मुकाबलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कोच विक्रम सक्सेना, जूही सक्सेना, विशाल कुमार सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।