फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः व्यापारी सपा नेता की दिल्ली में मौत, कोरोना रिपोर्ट को लेकर संशय

Mon, 15 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

कोरोना रिपोर्ट को लेकर संशय
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मोहल्ला पोता नगला निवासी एक जूता व्यापारी और सपा नेता को अटैक पड़ा। परिजन इलाज कराने दिल्ली ले गए। जहां कोरोना की जांच की गई, बताया गया वहां वह पॉजिटिव निकले हैं। वहीं परिजन घर में ताला लगाकर चले गए हैं। 
विज्ञापन


पोता नगला निवासी जूता व्यापारी को तीन दिन पहले अटैक पड़ा। परिजन उन्हे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर वह उसे दिल्ली लेकर पहुंचे। जहां उसकी एक नर्सिंग होम में कोरोना की जांच की गई।

शनिवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई। वहीं शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। दिल्ली अधिकारियों द्वारा सीएमओ कार्यालय में मामले की जानकारी दी गई। 

टीम को घर पर मिला ताला बंद 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य टीम व्यापारी के घर पहुंच गई, लेकिन टीम को वहां ताला लगा मिला। पास पड़ोस के लोगों ने टीम को बताया सभी लोग कहीं चले गए हैं। वहीं किरायेदार भी घर में रहते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के आधार पर व्यापारी के यहां टीम भेजी गई थी, लेकिन अभी तक आधिकारिक सूचना व्यापारी के पॉजीविट आने के संबंध में नहीं आई है। डॉ अजय कुमार अग्रवाल, सीएमओ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें