फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने नादिरा सुल्तान को बनाया पटियाली में उम्मीदवार

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली विधान सभा से सपा से टिकिट घोषित होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मुलाका? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद मुशीर अहमद की बेटी नादिरा सुल्तान उर्फ बिटिया को पटियाली विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। नादिरा का सपा के कद्दावर नेता आजम खां के परिवार से नजदीकी रिश्ता है। नादिरा को प्रत्याशी बनाने के लिए आजम खां का वीटो लगा था, जिसके चलते रेस के अन्य प्रत्याशी पिछड़ गए। नादिरा वर्ष 2007 में कांग्रेस की टिकट पर पटियाली विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं और वह 19203 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। नादिरा को प्रत्याशी बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी पूरी दमखम के साथ उन्हें चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें