फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहीदों को नमन कर लिया एकता का संकल्प

Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल ने एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शहीदों को नमन कर एकजुटता का संकल्प लिया। बच्चों ने देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सीओ सिटी अजीत चौहान, तहसीलदार अजय यादव, एवं अन्य अतिथियों ने किया। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा हम सभी को अपने देश की माटी से जुड़ना होगा। छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता भागवताचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने की। संचालन मनोज चौहान ने किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप रघुनंदन, रोहित भदौरिया, डॉ. योगेंद्र चौहान, मंजीत राठौर, जिला पंचायत सदस्य आराम सिंह शाक्य, शिवकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें