फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाले में फेंक दिए पीएम का फोटो लगे नमक के पैकेट

Thu, 04 Jul 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले ग्वालियर -बरेली राजमार्ग से नवीन बन रहे फायर सर्विस सेंटर के पास खेत के किनारे प्रधानमंत्री के नाम से प्रिंटेड नमक के पैकेट की बोरियां बुधवार को पड़ी थीं। यह नमक के पैकेट पहले राशन में गरीबों को वितरित किये जाते थे। मौके पर कुछ बोरियां जलाई भी गई थीं। इसकी जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर हुई तो दो घंटे में बोरियां और पैकेट गायब हो गए। गरीबों को मिलने वाले नमक के पैकेट आखिर कहां से आए थे और कैसे गायब कर दिए गए। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि यह पैकेट निश्चित ही किसी राशन की दुकान से ही आए होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें