फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 81 हजार रुपये में बिका सलमान बकरा

Tue, 03 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की पूरे जनपद में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को भोगांव के कस्बा आलीपुर खेड़ा में लगने वाला बकरा बाजार सबसे बड़े बाजारों में से एक बन गया। इस बाजार में 5 हजार से अधिक बकरों की खरीद-फरोख्त हुई, जिनकी कीमतें 5 हजार रुपये से लेकर 81 हजार रुपये तक के बकरे शामिल रहे। एक व्यापारी का सलमान नाम का बकरा 81 हजार रुपये में अलीगढ़ के व्यक्ति ने खरीदा। आलीपुर खेड़ा का यह बकरा मेला दिल्ली, फरीदाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, बदायूं, झांसी, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, मुरादाबाद, संभल और बरेली जैसे विभिन्न शहरों से आए व्यापारियों से गुलजार रहा। ये व्यापारी अलग-अलग नस्ल के बकरे लेकर पहुंचे थे। कई महंगे और शानदार बकरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अलीगढ़ के रहीमतुल्हा खान ने बाजार का सबसे महंगा बकरा 81 हजार रुपये में खरीदा। व्यापारी नसीम अख्तर ने बताया कि उनके पास एक खास नस्ल का सफेद, झब्बेदार और सेहतमंद बकरा है, जिसकी कीमत उन्होंने एक लाख रुपये रखी है। वहीं, एक अन्य व्यापारी के पास 75 हजार रुपये का काले-भूरे रंग का एक सुंदर बकरा भी मौजूद था। बकरा विक्रेता बॉबी चक के अनुसार, इस साल बकरों की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। इसका मुख्य कारण मवेशियों की देखभाल, चारा और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बकरीद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके बाद बकरों की कुर्बानी दी जाती है। मेला ठेकेदार अनूप विहारवाल ने बताया कि इस वर्ष बकरीद पर बकरों की आमद अधिक रही, और लगभग 5 हजार से अधिक बकरों की खरीद-फरोख्त हुई है, जो बाजार में अच्छी रौनक का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें