आगरा। अवधपुरी क्षेत्र स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन ने युवकों पर शराब के रुपये मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेल्समैन उदयवीर ने बताया कि वह और रामनरेश 21 जनवरी की शाम 6 बजे दुकान पर थे। दो युवक शराब लेने आए। बोतल लेने के बाद रुपये देने से मना किया और गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से दोनों पर हमला कर दिया। एक आरोपी की पहचान उन्होंने की है। जगदीशपुरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद