आसानी से उपलब्धता से बढ़ी बिक्री
आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि 19 किलो का सिलिंडर लेने पर 106.63 रुपये और घरेलू 14.2 किलो सिलिंडर पर 75 रुपये प्रति किलो का भाव है। छोटे सिलिंडर पर 116 रुपये और घरेलू वाले पांच किलो सिलिंडर पर 78 रुपये प्रति किलो का भाव जरूर है, लेकिन ये आसानी से पंप, परचून की दुकान से भी खरीदे जा सकते हैं। साथ ही एकमुश्त रुपये न होने पर भी इनकी खरीद आसान रहती है।
'छोटू खरीदते हैं'
जगदीशपुरा निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि मेरे घर में एक बच्चा और पत्नी है। आमदनी इतनी नहीं है कि हर महीने बड़ा सिलिंडर भरवा सकूं। रुपयों की किल्लत होने पर छोटू सिलिंडर खरीद लेते हैं, बाकी के रुपयों से अन्य खर्च में उपयोग हो जाते हैं।
'स्टॉल लगाता हूं'
रामबाग निवासी सोनू कुशवाहा ने कहा कि आलू चाट की स्टॉल लगाता हूं, सीमित आमदनी होने के कारण पास की दुकान से पांच किलो का सिलिंडर मिल जाता है। खत्म होने पर आसानी से भरवा लेता हूं, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ती।