फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder: महंगे हुए बड़े सिलिंडर तो छोटू के बढ़ गए ‘भाव’, आगरा में बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ी

Thu, 04 Aug 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 1065.50 रुपये और 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2026 रुपये का है। पांच किलो के घरेलू सिलिंडर की 392 रुपये है। इसलिए इसकी बिक्री बढ़ गई है। 
विज्ञापन
पांच किलो वाला गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस के बड़े सिलिंडर महंगे होने से पांच किलो के छोटू सिलिंडर की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ गई है। खासतौर पर इसका प्रयोग छात्र, छोटे दुकानदार, स्टॉल, ठेल-ढकेल पर खाने-पीने की सामग्री बेचने वाले अधिक करते हैं। 

विज्ञापन


ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 1065.50 रुपये और 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2026 रुपये का है। पांच किलो के घरेलू सिलिंडर 392 रुपये और एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) 577.50 रुपये का है। अब एफटीएल सिलिंडर 5000 से 5500 तक हर महीने बिक रहे हैं। 

बीते महीने जून तक इनकी संख्या चार हजार तक थी। इनको खरीदने वालों में चाय, अंडे वाले, फास्ट फूड बेचने वाले, वेल्डिंग का कार्य करने वाले समेत अन्य छोटे कार्य करने वाले लोग हैं। घरेलू सिलिंडर की हर महीने 2500 से 3000 की खपत है। बीते जून महीने तक 2000-2200 बिक रहे थे। इसमें छात्र, नौकरी करने वाले एकल युवक समेत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आसानी से उपलब्धता से बढ़ी बिक्री

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि 19 किलो का सिलिंडर लेने पर 106.63 रुपये और घरेलू 14.2 किलो सिलिंडर पर 75 रुपये प्रति किलो का भाव है। छोटे सिलिंडर पर 116 रुपये और घरेलू वाले पांच किलो सिलिंडर पर 78 रुपये प्रति किलो का भाव जरूर है, लेकिन ये आसानी से पंप, परचून की दुकान से भी खरीदे जा सकते हैं। साथ ही एकमुश्त रुपये न होने पर भी इनकी खरीद आसान रहती है। 

'छोटू खरीदते हैं'

जगदीशपुरा निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि मेरे घर में एक बच्चा और पत्नी है। आमदनी इतनी नहीं है कि हर महीने बड़ा सिलिंडर भरवा सकूं। रुपयों की किल्लत होने पर छोटू सिलिंडर खरीद लेते हैं, बाकी के रुपयों से अन्य खर्च में उपयोग हो जाते हैं। 

'स्टॉल लगाता हूं'

रामबाग निवासी सोनू कुशवाहा ने कहा कि आलू चाट की स्टॉल लगाता हूं, सीमित आमदनी होने के कारण पास की दुकान से पांच किलो का सिलिंडर मिल जाता है। खत्म होने पर आसानी से भरवा लेता हूं, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें