न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटियों को सहावर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि वारंटी इरशाद, इमरान खां निवासीगण किदवई नगर मोहल्ला होली जिला एटा को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंटी जारी हुए थे। यह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।