फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी ऑडिट टीम ने परखी रेल संचालन की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरक्षित रेल संचालन को लेकर सेफ्टी ऑडिट टीम के लोगों ने मथुरा जंक्शन व आसपास सुरक्षा व तकनीकी तौर पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चीफ ऑपरेशन मैनेजर एके सिंह के नेतृत्व मेें सीनियर डीईएन प्रकाश उपाध्याय, एडीएसटी शांतनु गुप्ता, सहायक विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह के साथ रेलवे ट्रैक, एंटी गेट, आंतरिक सुरक्षा, चेंज ओवर, सिग्नल सिस्टम ऑपरेटिंग केबिन, ज्वाइंट केबिन, आरआरआई केबिन, आउटर चेंज ओवर, इनकमिंग चेंज ओवर, ओवर हैड एक्सटेंशन लाइन व सुरक्षित ट्रेन संचालन के अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया। साथ ही जुलाई माह में होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले में सुरक्षित ट्रेन संचालन को लेकर रेल अफसरों से चर्चा की। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि सेफ्टी ऑडिट टीम गुरुवार को भी तकनीकी सुरक्षा को लेकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें