फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंट स्टेशन पर साधु को पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर साधु को पीटने को वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो 13 अगस्त का है, जबकि इसे शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति यात्रियों से भीख मांग रहा था। इसी दौरान उसने एक महिला को छू दिया, जिस पर वहां मौजूद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी यात्री की ओर से कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें