फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: तीसरे चरण में 309 बच्चों के आए आवेदन

Fri, 10 May 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सत्यापन शुरू हो गया। इस प्रक्रिया में 309 बच्चों के आवेदन हुए है। 16 मई को ऑनलाइन लाॅटरी के माध्यम से बच्चों को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीसरे चरण के लिए आठ मई तक आवेदन मांगे गए। जिले में 309 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब इनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवेदन सत्यापित किए जाएंगे। आवेदन की जांच के बाद जो बच्चे पात्र पाए जाएंगे उनको 16 मई को ऑनलाइन विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। 23 मई तक अभिभावक अपने बच्चों को आवंटित विद्यालय में प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें