कासगंज। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश पर अपात्रों की भी नजर लगी रहती है। तीसरे चरण में होने वाले आवेदन की जांच में अब तक 78 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। 16 मई को ऑनलाइन लाॅटरी के माध्यम से पात्र बच्चों को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 309 बच्चों के अभिभावकों ने आवेदन किए। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब इनका सत्यापन की प्रकिया तेजी से चल रही है। ताकि अपात्रों का चयन नहीं हो सके। खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के बाद अब तक 212 आवेदन पात्र पाए गए है। 78 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अभी 19 आवेदन जांच में शेष रह गए हैं।