फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन में छूटा बैग आरपीएफ जवान ने यात्री को लौटाया

Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन में छूटे बैग व अन्य सामान को यात्री को लौटाता आरपीएफ जवान
विज्ञापन
कासगंज। राजकोट-लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्री बैग छूट गया। आरपीएफ कर्मी ने उसका बैग ट्रेन से बरामद कर उसे लौटा दिया। मथुरा में ट्रेन से उतरते समय उसका बैग गाड़ी में ही छूट गया था। गुजरात के जिला जूनागढ़ थाना मांझेवादी के उमंग अपार्टमेंट निवासी अरविंद अमृत भाई राजकोट-लालकुआं एक्सप्रेस से मथुरा जा रहे थे। ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में उनका बैग स्लीपर कोच में ही छूट गया। ट्रेन के कासगंज पहुंचने पर आरपीएफ कर्मी महेश चंद मीना को स्लीपर कोच में बैग मिला। बैग में मिले मोबाइल नंबर पर यात्री को जानकारी दी गई। इसके बाद कासगंज पहुंचे यात्री अरविंद भाई को बैग सौंप दिया गया। बैग में नकदी, मोबाइल व अन्य सामान था। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि राजकोट-लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच मिले बैग को संबंधित यात्री के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें