फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरपीएफ ने जंक्शन पर की चेकिंग

Sat, 07 Jun 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ जवान ।
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने ईध-उल-जुहा के मौके पर कासगंज जंक्शन पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने स्टेशन व ट्रेनों में चेकिंग कर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने व डॉग स्क्वैड टीम के साथ यात्रियों के सामान चेक किए। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेशन व ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति के मिलने पर पुलिस को सूचित करें। विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन न करें। इससे जहरखुरानी की घटना से बचा जा सकता है। ट्रेन में पायदान पर यात्रा न करें। यात्रा के दौरान चेन पुलिंग न करें। पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें