फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल से लागू होगा रूट डायवर्जन, 8 मार्च तक रहेगा लागू

Mon, 04 Mar 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह डायवर्जन की व्यवस्था रोडवेज बसों पर भी लागू रहेगी। सभी प्रकार के भारी वाहनों, ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, प्राइवेट बस, डंपर, डबल डेकर बस आदि जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगी। कासगंज से हाथरस की ओर आने जाने वाली बसें एटा के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नगरिया पर बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले वाहन दो पहिया मार्ग से सहावर-चाड़ी मार्ग होते हुए निकाले जाएंगे। एटा मार्ग पर सौरभ ढाबा से एटा की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास अमरपुर पुल से निकाला जाएगा। सिकंदराराऊ मार्ग पर सिकंदराराऊ-हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा अमरपुर मार्ग से निकाला जाएगा। गोरहा पुल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को गोरहा नहर से सहावर होते हुए निकाला जाएगा। सहावर, बदायूं, बरेली की ओर से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए निकाले जाएंगे। चांड़ी चौकी तिराहा से गोरहा पुल की ओर आने वाले वाहनों को चाड़ी मार्ग पर एवं कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों को सहावर नहर के रास्ते गंजडुंडवारा होते हुए गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रूट डायवर्जन की व्यवस्था 8 मार्च तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें