फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रूट परिवर्तन से घट गई रोडवेज के यात्रियों की संख्या

Sun, 06 Aug 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ मेले में कांवड़ियों को दिक्कतें न हाें इसके लिए रोडवेज बसों के रूट परिवर्तन किए गए हैं। जिससे रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई हैं। रूट परिवर्तन के दिनों में प्रति दिन लगभग 2000 यात्री कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मेला होने के कारण सावन मास में शुक्रवार से सोमवार की दोपहर तक रूट परिवर्तन किया गया है। जिसमें आगरा तक जाने वाली बसों को एटा टूंडला न होकर फिरोजाबाद होकर आगरा जा रही हैं। जबकि बदायूं को जाने वाली बसें सोरोंजी, कछला, उझानी न जाकर कादरगंज होकर बदायूं की ओर जा रही हैं। इससे जहां दूरी और किराया भी बढ़ा है। वहीं समय भी गंतव्य तक पहुंचने में अधिक लग रहा है। जिससे यात्री रोडवेज में जाने से बच रहे हैं। सोरोंजी, कछला, उझानी, अवागढ़, टूंडला आदि स्थानों को जाने वाले यात्री टेंपो व अन्य डग्गेमार वाहनों के सहारे अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।


रूट परिवर्तन होने के कारण शुक्रवार से रविवार के तक यात्रियों की संख्या कम रहती हैं। रूट परिवर्तन से दूरी और किराया बढ़ने से यात्रियों की संख्या कम हो रही है। बृजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें