फिरोजाबाद के सिरसागंज में मंगलवार देर रात अरांव रोड पर दो बाइक सवार लुटेरों ने जमकर आतंक मचाया। जब ये लुटेरे जनता के हत्थे चढ़े तो जनता ने भी इनकी जमकर पिटाई कर दी।
मंगलवार की रात विजय चौक पर सिम बेचने वाले राहुल का कहना है कि वह अपने घर जा रहा था कि अरांव रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर तमंचा तान कर मोबाइल और चार हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
वहीं इन्ही बदमाशों ने ग्राम सेनावली के पास ही सिरसागंज में परचूनी की दुकान करने वाले सुरजीत पुत्र रणधीर निवासी नगला नरैनी की बाइक को रोक लिया, लेकिन सुरजीत ने बदमाशों का विरोध करते हुए बाइक की चाबी को खेत के फेंक दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने सुरजीत की बाइक का पेट्रोल का पाइप काट कर बाइक को आग लगा दी। सुरजीत को घिरा देख आस पास के खेतों में आलू की रखवाली कर रहे किसानों ने बदमाशों को घेर लिया। जिसमें से एक बदमाश मौके बाइक से फरार हो गया। जबकि एक लुटेरे को लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लूट का शिकार हुए दोनों लोगो ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव केशूपुर निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल आगरा रेफर किया गया है। थाना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव के केशूपुर निवासी रघुराज पुत्र रामदयाल का कुछ लोगों से मंगलवार रात करीब 11 बजे विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी पचने पक्ष ने फायरिंग कर दी फायरिंग के दौरान एक गोली रघुराज के पेट में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रघुराज के गोली लगते ही पीड़ित परिवार में चीखपुकार मच गई। इस बीच आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए सूचना पर मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।