फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात वर्ष में नहीं बन सकी रोडवेज की वर्कशॉप

Thu, 14 Dec 2023 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले को रोडवेज वर्कशॉप की सौगात 2018 में मिली थी। सात साल बीत गए लेकिन अब तक कार्य पूरा न होने के कारण वर्कशॉप डिपो को नहीं मिल सकी है। रोडवेज की मरम्मत किराए के परिसर में चल रहे वर्कशॉप में हो रही है। वर्कशाप के न होने से जिन बसों की मरम्मत होनी हैं वह भी बस स्टैंड पर ही खड़ी रहते हैं, जिससे यात्रियों परेशानी होती हैं।वर्ष 2018 में कासगंज डिपो के लिए वर्कशॉप को हरी झंडी निगम की ओर से दी गई। जिसकी लागत 547.64 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली। लगभग 455 लाख रुपये अलग अलग चार किस्तों में जारी हो चुके हैं। यह वर्कशॉप सोरोंजी रोड नोवा फैक्ट्री के समीप निर्माणाधीन है। निर्माण की गति काफी धीमी होने के कारण अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है। अभी डिपो की वर्कशॉप सर्कुलर रोड स्थित सहकारी समिति के परिसर में किराए पर संचालित हैं। यह परिसर भी बहुत बड़ा नहीं है। बसों के खड़े होने के लिए स्थान कम पड़ जाता है। खराब बसें बस स्टैंड पर ही खराब खड़ी रहती हैं। जिससे बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतें होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें