फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहार पर रोडवेज कर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी

Sun, 27 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने कवायद की है। रोडवेज कर्मियों को त्योहार पर 8 दिन छुट्टी नहीं मिलेगी छुट्टी। 28 अगस्त से 4 सितंबर तक रोडवेज बसों का लगातार संचालन होगा। विषम परिस्थिति में आरएम की अनुमति पर ही अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में यात्री घरों से निकलते हैं। बाहर नौकरी करने वाले भी अपने घरों को लौटते हैं। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सफर करने वाली महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। रोडवेज बसों की यात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए रोडवेज ने काम शुरू कर दिया है। त्योहार से पहले बसों को फिट करने के बाद अब रोडवेज कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

प्रबंध निदेशक ने जारी किए गए निर्देश में कहा है कि त्योहार पर रोडवेज कर्मियों को अवकाश नहीं दिया जाए। २८ अगस्त से चार सितंबर तक डिपो की सारी बसों का संचालन कराया जाए। चालक और परिचालक को विषम परिस्थिति में अवकाश देने से पहले आरएम कार्यालय से अनुमति भी ला जाए। त्योहार पर यात्रियों को आवागमन करने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी बसों का मार्ग पर संचालन करने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर 30 अगस्त से 31 अगस्त तक महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए प्रबंध निदेशक ने रोडवेज के सभी आरएम और एआरएम को निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन पर निर्देश का सभी चालक और परिचालक से कड़ाई से पालन कराने को कहा है। ३० अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें