फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीण क्षेत्रों में सात नए मार्गों पर रोडवेज चलाएगा बसें

Wed, 04 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को निगम की मंजूरी मिल गई है। चयनित नए सात मार्गों पर अनुबंधित बसों को चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे 12 से अधिक कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को रोडवेज की बसों में यात्रा करने को मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरों तक पहुंचने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे उन्हें खासी परेशानी होती है। डग्गेमार वाहनों का कोई समय निर्धारित नहीं होता है और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। अब जनपद के पिवारी, मोहनी, भूपालगढ़ी, बरबारा, सैलई, बरौदा, अमांपुर, मगथरा, मोहनपुरा सहित अन्य कस्बा और ग्रामीणों को रोडवेज बसों की सुविधा मिलने वाली है। जिनके मार्गों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें