फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा 222 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने 14 और 15 मार्च तक परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 222 विशेष बसें आवंटित की हैं। ये बसें अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी और मथुरा के लिए संचालित होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बस स्टेशन पर पूछताछ और स्टेशन प्रभारी तीनों पालियों में कार्यरत रहेंगे। यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, जलपान, शौचालय और साफ-सुथरी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लाउडस्पीकर से लगातार घोषणा होगी। इसके लिए आईएसबीटी पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशि रानी, ईदगाह पर हेमंत तिवारी और ताज डिपो पर राजेश यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सेवा प्रबंधक और प्रधान प्रबंधक प्राविधिक तुलाराम वर्मा भी माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें