आगरा। आगरा फोर्ट डिपो से बगैर परमिट की बस को आगरा से दिल्ली चलाया जा रहा था। दिल्ली में आरटीओ ने बस चालक का 21 हजार रुपये का चालान काट दिया। आगरा फोर्ट डिपो से बगैर परमिट ही रोडवेज बस को छह अगस्त को दिल्ली भेजा गया था। वहां से लौटते वक्त आरटीओ ने परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 21 हजार रुपये का चालान कर दिया। अब बस के चालक, परिचालक परेशान हैं कि वह चालान की धनराशि कैसे जमा करें। इस संबंध में एआरएम जयकरन ने जानकारी होने से इनकार किया है। ब्यूरो