फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से बढ़ी रोडवेज की आय

Sun, 10 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व के बाद से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे रोडवेज की आय में भी इजाफा हुआ है। पिछले माह आय औसत 8 लाख प्रतिदिन तक रह गई थी। जो अब 13 से 14 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

पिछले माह यात्रियों की संख्या काफी रही। रक्षाबंधन पर्व पर बढ़ी संख्या में लोग पर्व को मनाने के लिए अपने घरों को पहुंचे और पर्व के बाद अपने घरों को वापस हुए। इसी के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी शुरु हुई हैं। लोगों के द्वारा खरीदारी आदि के लिए दूसरे नगरों में आना-जाना हो रहा है। पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की आय भी बढ़ रही है। पिछले माह तो निर्धारित आय के लक्ष्य से 5 फीसदी ही राजस्व एकत्रित हुआ था। इस बार अधिक आय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें