फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज को मिली चार नई बीएस-6 बसें

Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज को शासन से 4 नई बीएस-6 बसें मिली हैं। शासन से मिली बसों में से 2 बसें बेवर डिपो और 2 बसें छिबरामऊ उप डिपो को आवंटित कर दी हैं। शासन से मिली 4 नई बीएस-6 बसोंं के बाद जिले के रोडवेज के बेड़े में 15 बसें शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पहले मैनपुरी डिपो में केवल 6 बीएस-बसें ही मौजूद थीं। मैनपुरी डिपो द्वारा मांगी गई अतिरिक्त बसों के बाद शासन ने 5 नई बीएस-बसें उपलब्ध करा दी थीं। बेवर डिपो और छिबरामऊ उप डिपो में बीएस-6 की कोई बस नहीं थी। अब शासन ने 4 नई बीएस-बसों का आवंटन कर दिया है। रोडवेज के बेड़े में अब 15 बीएस-बसें शामिल हो गई हैं। रोडवेज की सभी बीएस-6 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर शुरू किया गया है। जिले से 30 बीएस-6 बसों की मांग के सापेक्ष रोडवेज को केवल नौ ही बीएस-6 बसें मिल सकी हैं। विभाग और शासन द्वारा जल्द ही और बीएस-6 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें