फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज कर्मचारी आज देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। निजी बसों के अवैध संचालन और परिवहन निगम की संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी सभी डिपो पर ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री चंद्रहंस ने बताया कि कर्मचारी दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शांतिपूर्ण धरना देंगे। यह प्रदर्शन प्रशासनिक शाखा, क्षेत्रीय कार्यशाला, ईदगाह, ताज और फाउंड्री नगर डिपो तथा ईदगाह बस स्टेशन पर किया जाएगा। इसके साथ ही फोर्ट, बाह और मथुरा डिपो की प्राथमिक शाखाओं में भी आम सभा होगी। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समयबद्ध समाधान की मांग भी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें