फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: आगरा से हर आधे घंटे पर मिलेगी रोडवेज बस, फेरे बढ़ाए गए, छुट्टी निरस्त

Tue, 09 Aug 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आगरा से रोडवेज की 558 बसों संचालन निरंतर होगा। व्यस्ततम रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए रोडवेज 10 से 15 अगस्त तक बेड़े की 558 बसों का संचालन नियमित रूप से करेगा। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान चालक, परिचालकों का अवकाश निरस्त रहेगा। प्रमुख बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें 

परिवहन निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह से ही बेड़े की सभी बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। दिल्ली, नोएडा, पलवल, फरीदाबाद जैसे व्यस्ततम रूटों पर बसों की संख्या दोगुनी की जाएगी। आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर के अलावा भगवान टाकीज चौराहा, वाटरवर्क्स, रामबाग, सिकंदरा, सेवला, ईदगाह आदि से भी बसों का संचालन किया जाएगा। हर आधा घंटे के बाद बस मुहैया होगी। आगरा, अलीगढ़ के साथ ही राजस्थान की बसें भी लगातार सेवाएं देंगी। 

बहनों को मुफ्त यात्रा का एलान जल्द

परिवहन निगम को अभी रक्षाबंधन पर 24 घंटे के लिए बहनों को मुफ्त यात्रा कराने का आदेश नहीं मिला है, लेकिन विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए ईटीएम मशीनों से शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। इसके लिए मशीनों में बदलाव किया जा रहा है। सिटी बसों में भी मुफ्त यात्रा का तोहफा मिलेगा। आएएम ने बताया कि व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें