फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अयोध्या के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू

Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भगवान श्रीराम भक्तों को अयोध्या धाम जाने के लिए दिक्कतें नहीं होंगी। सोमवार को अयोध्या धाम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ हो गया। सदर विधायक एवं एआरटीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। बस के संचालन होने से भगवान श्रीराम के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार लगातार जनहित के कार्यों को कर रही है। यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के लिए नई बसों को संचालित किया गया है। जनपद में ही 18 नई बसें इस वर्ष शामिल कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। आगे भी जनहित और विकास की नीतियां लागू रहेंगी।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश ने कहा कि लोगों के द्वारा अयोध्या धाम के लिए बस संचालित किए जाने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग और विधायक के मार्ग दर्शन पर श्रीराम भक्तों के लिए अयोध्या धाम के लिए का संचालन शुरू किया गया है। अब श्रद्धालुओं को श्रीराम के दर्शन को जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना होगा, उन्हें सीधी अयोध्या के लिए बस मिल जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन अयोध्या के लिए नहीं मिली एक भी सवारी:
अयोध्या धाम जाने के लिए शुरू हुई बस सेवा में पहले दिन सोरोंजी और कासगंज से एक भी बस यात्री सवार नहीं हुआ। हालांकि एटा, कन्नौज और कानपुर के लिए यात्री बस में सवार हुए। डिपो के अधिकारियों को आगामी दिनों में बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें