फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घिरोर-जसराना मार्ग पर मंजूरी के बाद भी नहीं चली रोडवेज बस

Fri, 11 Oct 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर जसराना मार्ग पर मंजूरी के बाद भी रोडवेज बस नहीं चल सकी है। शिकोहाबाद डिपो ने बस चलाने का निर्णय लिया था। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन भी नहीं होता है।
विज्ञापन


घिरोर से जसराना की दूरी 25 किलोमीटर है। जसराना से यह मार्ग पाढ़म, एका, फरिहा तक जाता है। मंजूरी के बाद भी रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। आने जाने के लिए ऑटो का ही सहारा है। उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्र छात्राएं भी रोजाना इस मार्ग पर सफर करते हैं। इससे उनको परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि एक दशक पहले तक इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक प्राइवेटबसें चलती थीं। लेकिन अब इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद है। केवल पांच छह ऑटो ही मार्ग पर चलते हैं। वह मनमाना किराया वसूलते हैं।



वंचित मार्गों पर बस चलाने के लिए सर्वे के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। मंजूरी के बाद संचालन शुरू कराया जाएगा। पहले हुई मंजूरी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। - पीआर पांडेय, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें