फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: याकूतगंज में कचरा निस्तारण प्लांट तक बनेगी सड़क

Wed, 07 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर याकूतगंज कचरा निस्ताण प्लांट का निरीक्षण करते अ​धिकारियों का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव याकूतगंज में कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया गया है। गांव से प्लांट तक आने-जाने के लिए नगर पालिका सड़क का निर्माण कराएगी। 37 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर नगर पालिका ने एडीएम कार्यालय भेजा है। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य होगा। सोरोंजी-सहावर मार्ग पर गांव याकूतगंज के समीप कचरा निस्तारण के लिए म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कराया है। इस प्लांट में 50 टीडीपी कचरे का निस्तारण किया जाएगा। गांव से प्लांट तक जाने के लिए कच्चा मार्ग है। इससे कूड़ा-कचरा लदे वाहनों को आवागमन में दिक्कतें होंगी। प्लांट तक वाहनों के आने-जाने के लिए नगर पालिका सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराएगी। सड़क के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर एडीएम कार्यालय भेजा है। ईओ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण होगा। इससे वाहन आसानी से प्लांट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें