फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 27 लाख से बनेगी सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चमरौली वार्ड स्थित कृष्णापुरी काॅलोनी के निवासियों को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम ने 27 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है। लंबे से समय से टूटी सड़क और जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीन हिस्सों में पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद दीपक वर्मा ने नगर आयुक्त को सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। अवर अभियंता कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रस्तावित सड़क से गुजरने वाले कावेरी विहार क्षेत्र के हजारों लोगों को भी सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें