-कुसमरा के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि कुसमरा। नगर पंचायत क्षेत्र इटावा-बरेली मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण में पुलिया निर्माण में लापरवाही की गई है। इसके चलते नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। नगर के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि ने पानी निकासी की व्यवस्था न होने तक सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया है।
क्षेत्र में इटावा बरेली-मार्ग पर एटलस कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी दौरान पुलिया निर्माण में लापरवाही से जल निकासी का उचित प्रबंधन न होने की वजह से कस्बा की गलियों में दूषित पानी भर गया। इससे नगरवासियों ने नगर अध्यक्ष कुसमरा प्रतिनिधि विनय प्रताप को सोशल मीडिया के माध्यम से पानी से भरी गलियों के वीडियो भेज अपनी समस्या बताई। सूचना मिलते ही चैयरमेन प्रतिनिधि पुलिया निर्माण स्थल पर पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारियों को जल निकासी की समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। समस्या का समाधान न होने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। एनएच के एई अनूप कुमार ने बताया कि समस्या को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बता दिया गया है जल्द ही जल भराव की समस्या दूर होगी और कुसमरा आकर बैठकर बार्ता करेगे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय प्रताप ,दिनेश कुमार, शिवकुमार अवस्थी , ध्रुव मिश्रा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।