फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरलोड वाहनों से धंसी सड़क, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। ओवरलोड वाहनों के चलते सर्विस रोड धंस गया। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है और लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनर रिंग रोड का सर्विस रोड न बनने से वाहन दिगनेर स्थित नहर के किनारे बने रोड से गुजरते थे। गुतिला फ्लाई ओवर ब्रिज के सर्विस रोड से तमाम वाहन ग्वालियर रोड पहुंचते हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। विगत महीनों पूर्व ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई थी। सड़क मार्ग धंसने से हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय निवासी शेरू ठाकुर ने अधिकारियों से इनर रिंग रोड के सर्विस रोड को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें