फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव से सोरों गेट तिराहे पर राह हुई मुश्किल

Sat, 13 Jan 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के महत्वपूर्ण सोरों गेट तिराहे पर आए दिन नाले-नालियों का पानी ओवरफ्लो होने पर भर जाता है। गंदा पानी भरने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। राहगीर परेशान होते हैं। वहीं दुकानदारों के लिए भी समस्याएं हो जाती हैं। पालिका प्रशासन इनके समाधान के लिए ठोस उपाय नहीं कर रहा। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के हल की पालिका प्रशासन से मांग की है। बारिश के दिनों में तो इस इलाके में थोड़ी सी बारिश होने पर ही पानी भर जाता है। शहर में सबसे पहले इसी जगह जलभराव होता है। बारिश के समय में यह समस्या बड़ा रूप ले लेती है, लेकिन सामान्य दिनों में भी यहां जलभराव की समस्या रहती है। यहां नाले-नालियों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। उनकी सफाई में नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्या होती है। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ढकेल पर सब्जी व फल विक्रेताओं से उनसे खरीदारी करने के लिए लोगों गंदे पानी में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें