फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे की मौत के बाद वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मंगदपुर गांव में सोमवार रात वृद्धा ऊषा देवी (62) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगदपुर के महेश चन्द्र यादव के दो बेटे थे। करीब एक महीने पहले उनके बेटे बंटी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। ऊषा देवी बहू और बेटे के साथ घर पर रहती थीं। परिजन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात ऊषा देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतका ने गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें