फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस की टक्कर से बुलेट सवार घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। अछनेरा के मोहल्ला बजेहरा निवासी गुलशन शर्मा 21 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे धनाैली रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर श्वानों को टोस्ट खिला रहे थे। तभी अछनेरा की ओर से आ रही एंबुलेंस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल उनके पैर पर गिर गई, जिससे उन्हें चोट आई। चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने एंबुलेंस के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान की कार्रवाई शुरू की है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें