फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महाविद्यालय के लिपिक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना भेज दी गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।  इस मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
24एमएनपी-53- मृतक शिवसिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में अंजनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लिपिक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब से मिले कागजों से हुई पहचान के बाद उसके परिजन को सूचना भेज दी।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव गेंती निवासी शिवसिंह थाना बिछवां क्षेत्र के एक महाविद्यालय में लिपिक का कार्य करते थे। शनिवार को वह घर से विद्यालय आए थे। देर शाम वह घर वापस जा रहे थे। अंजनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके  पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना भेज दी गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।  इस मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें