फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में खेल रहे दो साल के मासूम को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। गुर्जा बाग गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे खेत पर बने घर में घुसे सांप ने खेलते समय दो वर्ष के मासूम बालक अर्चित पुत्र सोनू को डस लिया। बालक की चीख पर एकजुट हुए परिजन ने सांप को पकड़कर पॉलीथिन में बंद कर दिया। इसके बाद वे अर्चित और सांप को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचे। पॉलीथिन में बंद सांप को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सीएमएस डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सर्पदंश के शिकार बच्चे को अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान परिजन दूसरे अस्पताल में उपचार के बहाने उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें